फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी छात्रों का मामला ममता खुद देखें : उमर

Tue, 15 Mar 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : FILE
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया है कि बंगाल पुलिस की ओर से कश्मीरी छात्रों की जुटाई जा रही जानकारी का मामला वह खुद देखें।
विज्ञापन


उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘ममता आफिशियल, क्या आप पुलिस के आदेश को देखेंगे? जानकारी एकत्रित करना छात्रों के लिए परेशानी का सबब न बन जाए।’ उमर ने कोलकाता के एक अंग्रेजी दैनिक की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया पर यह व्यक्त की है, जिसमें दावा किया गया है कि पुलिस को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की जानकारी एकत्रित करने को कहा गया है।

रिपोर्ट में शिक्षण संस्थानों को दिए आदेश में कहा गया है,‘कृपया जिन छात्रों का स्थायी पता जम्मू-कश्मीर का है और आपके संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उनके बारे में जानकारी दी जाए। इसे गृह मंत्रालय नार्थ ब्लाक, नई दिल्ली को भेजा जाना है।’उमर ने तृणामूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ-ब्रायन का इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करते हुए लिखा, ‘इन छात्रों को अकेले बाहर क्यों किया जा रहा है?’  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें