फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर हमला: आतंकी नावेद की नहीं हो पाई पेशी

Sun, 06 Mar 2016 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू

सार

  • एनआईए कोर्ट के जज ने अगली तारीख पर पेश होने को कहा
  • डाकेट न भेजे जाने की वजह से आरोपियों को पेश नहीं किया जा सका
विज्ञापन
आतंकी नावेद (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर आतंकी हमले में शामिल आतंकी मोहम्मद नावेद शुक्रवार समेत अन्य को कोर्ट में पेश नहीं हो पाया। इसके बाद उसे एनआईए कोर्ट के जज ने अगली तारीख पर पेश होने को कहा।
विज्ञापन


दरअसल, पेशी से पहले कोर्ट की तरफ से जेल विभाग को डाकेट भेजा जाता है। डाकेट न भेजे जाने की वजह से आरोपियों को पेश नहीं किया जा सका। आरोपियों में मोहम्मद नावेद, शौकत अहमद भट (पुलवामा), खुर्शीद अहमद भट (पुलवामा), शाबजार अहमद भट (कुलगाम), फैयाज अहमद इट्टू और खुर्शीद अहमद इट्टू (दोनों कुलगाम) को पेशी के लिए लाया जाना था। इससे पहले भी इन लोगों की पेशी थी।

तब चीफ जस्टिस आफ इंडिया के दौरे के चलते इनको कोर्ट में पेश नहीं किया गया। एनआईए के स्पेशल पीपी बलवंत सिंह मन्हास का कहना है कि जेल विभाग की ओर से आरोपियों को पेश न करने की वजह से अब इस मामले की अगली पेशी 18 मार्च को रखी गई है।
विज्ञापन


वहीं कोट भलवाल जेल के सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा का कहना है कि उनके पास डाकेट नहीं आया, इसकी वजह से आरोपियों को पेशी के लिए नहीं भेजा गया। आतंकियों को उधमपुर तक पहुंचाने में शामिल ट्रक को रिलीज करने की अपील कोर्ट में दाखिल कर ली गई है। इस पर 16 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें