श्रीनगर एनआईटी के छात्रों मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से एक बड़ी राहत मिल गई है। मानव संसाधन मंत्रालय ने एनआईटी के छात्रों के पास बाद में परीक्षा देने का विकल्प दिया है।
यह फैसला मानव संसाधन मंत्रालय की तीन सदस्यी टीम के आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत करने के लिया है। गौरतलब है कि छात्र लगातार सुरक्षा देने की बात कर रहे हैं। परिसर में असुरक्षा की आशंका व्यक्त करते हुए राज्य के बाहर से आए छात्रों ने टीम से कहा कि वे कुछ समय के लिए घर जाना चाहते हैं और बाद में परीक्षा देना चाहते हैं।
छात्रों ने संस्थान को कश्मीर से बाहर स्थानांतरित किए जाने तथा सोमवार को हुए लाठीचार्ज में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित कुछ मांगें भी रखीं। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा, ऐसे छात्र हैं जो बाद में परीक्षा देना चाहते हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा देना चाहते हैं। जो बाद में परीक्षा देना चाहते हैं, पुन: परीक्षा निर्धारित की जाएगी। परीक्षाएं अगले सप्ताह से होनी हैं।