फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: दो नागरिकों की हत्या के मामले में NIA ने चार के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, इनमें एक पाकिस्तानी आतंकी भी

Thu, 08 Aug 2024 09:15 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, जम्मू

सार

एनआईए की विशेष अदालत, जम्मू पहले से फरार चल रहे आतंकी जहांगीर के खिलाफ ओपन-एंडेड गैर-जमानती वारंट जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस साल कश्मीर में दो लोगों की हत्या के मामले में एक पाकिस्तानी आतंकवादी सहित चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, आदिल मंजूर, अहरान रसूल उर्फ तोता, दाऊद और उनके पाकिस्तान स्थित हैंडलर जहांगीर पर आईपीसी और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत चार्जशीट दायर की गई है। वहीं एनआईए की विशेष अदालत, जम्मू पहले ही फरार चल रहे जहांगीर के खिलाफ ओपन-एंडेड गैर-जमानती वारंट जारी कर चुकी है।

जांच एजेंसी ने सात फरवरी को श्रीनगर के शाला कदल के करफली मोहल्ले में लश्कर-ए-ताइबा और उसके मददगार आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट द्वारा दो नागरिकों की हत्या के लिए बुधवार को चारों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें