फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: कुलगाम में बेटे की मौत के 17 दिन बाद मां ने भी दम तोड़ा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Wed, 22 Jan 2025 01:09 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम

सार

कुलगाम जिले में 2 जनवरी को दम घुटने से बेहोश हुए निसार अहमद खान के 17 दिन बाद उनकी मां फमीदा अख्तर का भी निधन हो गया, जिससे कुल मौतों की संख्या 20 हो गई।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गुद्दर में दम घुटने की घटना के बाद बेटे की मौत के 17 दिन बाद मां ने भी मंगलवार को दम तोड़ दिया। बता दें, फमीदा अख्तर और 25 वर्षीय बेटे निसार अहमद खान को 2 जनवरी को हीटर के धुएं से बेहोश होने के चलते पास के अस्पताल में लाया गया था। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें स्किम्स सौरा रेफर कर दिया था।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, निसार अहमद की घटना के दो दिन बाद ही मौत हो गई और लंबे समय तक इलाज के बावजूद उनकी मां फमीदा अख्तर का आज निधन हो गया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में दम घुटने से कुल 19 मौतें हुई थीं। मंगलवार को फमीदा के निधन के बाद आंकड़ा 20 पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें