फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महिला सरपंच के घर के बाहर ब्लास्ट, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Jun 2021 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी

सार

राजोरी जिले में एक महिला सरपंच के घर के बाहर धमाका हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सरपंच के घर के बाहर धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के राजोरी जिले में एक महिला सरपंच के घर के बाहर रहस्यमयी धमाका हुआ है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बता दें कि जिले के अंद्रेला गांव में एक सरपंच के घर के बाहर देर रात एक रहस्यमयी कम तीव्रता वाला विस्फोट हुआ। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में घर की दीवार और पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

उधर, घटना की पुष्टि करते हुए एसएसपी राजोरी शीमा नबी क़स्बा ने बताया कि धमाका हुआ है। जिसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चार साल की बच्ची की मौत: अफसरों पर बरसे फारूक अब्दुल्ला, इस घटना ने घाटी को झकझोर दिया    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें