फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक चूहे ने मचा दिया राजभवन में बवाल

Mon, 11 Nov 2013 12:55 PM IST
संजीव दूबे/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक चूहा राजभवन समेत शीतकालीन राजधानी जम्मू के आधे शहर की बत्ती गुल कर सकता है, इस पर यकीन करना मुश्किल है लेकिन यह सच है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि रविवार तड़के जानीपुर रिसीविंग स्टेशन के पैनल में एक चूहा जा घुसा। इससे शार्ट सर्किट हुआ और दस एमवीए के ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा।

नुकसान की वजह से राजभवन समेत जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर इलाकों में बत्ती गुल होकर रह गई। राजभवन में तो अन्य फीडरों से बत्ती बहाल कर दी गई लेकिन चूहे ने जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रखी।

चूहे से बिजली ढांचे को पहुंचे नुकसान और बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद हरकत में आए बिजली विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में राजभवन की बिजली को धौंथली स्थित फीडर और मेडिकल फीडर से बहाल किया।
विज्ञापन


इसके बाद जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में तड़के तीन बजे से गुल हुई बिजली को सुबह 11 बजे तक बहाल किया गया। बिजली विभाग के सब ट्रांसमिशन डिवीजन जानीपुर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुधीर गुप्ता का कहना है कि पैनल में चूहा या छिपकली घुस जाने की वजह से वह जल गई।
विज्ञापन


इससे शार्ट सर्किट होने से दस एमवीए के ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा। बिजली विभाग ने कड़ी मशक्कत कर आपूर्ति को सुबह 11 बजे तक सभी इलाकों में बहाल करवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें