फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 दिसंबर को ललकार रैली में भाषण देंगे मोदी

Sat, 30 Nov 2013 12:36 PM IST
अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आगामी एक दिसंबर को ललकार रैली के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रैली स्थल मौलाना आजाद स्टेडियम की ग्राउंड को इस सिलसिले में बैरिकेडिंग के जरिये 12 भागों में बांटा गया है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश भाजपा के प्रभारी सांसद अविनाश राय खन्ना ने शुक्रवार को रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद बत्तीस प्रबंधन कमेटियों के प्रमुखों से बैठक भी की। नड्डा और खन्ना ने रैली की तैयारियों पर संतोष जाहिर किया है।

ललकार रैली के लिए मुख्य मंच बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। इसके साथ दो अन्य छोटे मंच भी बनाए गए हैं। रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


बैरिकेडिंग के जरिये विभाजित की गई स्टेडियम ग्राउंड में कुर्सियां लगाने का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। शनिवार को प्रदेश भाजपा के सीनियर नेता, विधायक और बाहर से से आए पार्टी नेता एमए स्टेडियम का दौरा कर रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। बैठक में मुख्य मंच और छोटे मंचों पर बैठने की व्यवस्था भी इस दौरान तय की जाएगी।
 
रैली में प्रवेश के लिए कोई बंदिश नहीं : भाजपा

प्रदेश भाजपा के महासचिव कवींद्र गुप्ता ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि ललकार रैली में शामिल होने के लिए किसी प्रकार की बंदिश नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टी विरोधी तत्व ऐसी अफवाहें फैला कर मोदी समर्थकों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सिर्फ रैली में आने वाले अपने साथ बैग अथवा कंधे पर टांगने वाला पर्स आदि न लाए। इसके अलावा सुरक्षा, प्रथम चिकित्सा और पीने के पानी आदि की भी स्टेडियम परिसर में व्यवस्था की गई है।
 
पार्किंग की व्यवस्था तय
ललकार रैली में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए शुक्रवार को प्रदेश भाजपा ने पुलिस और प्रशासन से विचार-विमर्श कर पार्किंग की व्यवस्था भी तय कर दी। आरएस पुरा, कठुआ और सांबा जिलों से आने वाले वाहन वेयर हाउस और ओल्ड आरटीओ आफिस में पार्क होंगे। कश्मीर, डोडा, किश्तवाड, रामबन, उधमपुर, रियासी और नगरोटा से आने वाले वाहन बीसी रोड और जनरल बस स्टेंड पर और साइंस कालेज की पार्किंग वाली जगह में पुंछ, राजोरी, सुंदरबनी और अखनूर क्षेत्रों से आने वाहन पार्क किए जाएंगे।

जम्मू वेस्ट में निकाली दोपहिया वाहन रैली
आगामी एक दिसंबर को नरेंद्र मोदी की ललकार रैली के मद्देनजर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के महासचिव कवींद्र गुप्ता ने दोपहिया वाहन रैली को पार्टी झंडा दिखाकर रवाना किया। इस रैली का आयोजन जम्मू जिला वेस्ट भाजपा के अध्यक्ष सुभाष जंडियाल और महासचिव अरविंद गुप्ता ने किया था। रैली के जरिये अवाम को नरेंद्र मोदी को सुनने के आग्रह के साथ उनके दौरे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें