हुर्रियत के अलगाववादी नेता सैयद शाह गिलानी को एक बार फिर नजरबंद कर दिया गया है।
वीरवार को भारी पुलिस बल ने हुर्रियत नेता के हैदरपुरा आवास के पास डेरा डाल दिया। इससे पहले भी कट्टरपंथी नेता गिलानी को 235 दिनों तक नजरबंद रखा गया था।
इस वर्ष 29 अक्टूबर को गिलानी की नजरबंदी खत्म हुई थी। इसके बाद गिलानी ने सोपोर समेत कई इलाकों में रैलियां कर चुनाव बहिष्कार का एलान शुरू कर दिया था।
इसे लेकर राजनीति भी गरमाई थी। अब सैयद शाह गिलानी 12 दिसंबर को बड़ी रैली करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच वीरवार को उन्हें फिर से नजरबंद कर दिया गया।