फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से होगी मोदी की देशव्यापी रैलियों की शुरुआत

Tue, 25 Mar 2014 01:11 PM IST
जम्मू/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
2014 के लोकसभा चुनावों के प्रचार के लिए बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी अपनी देशव्यापी रैलियों की शुरूआत जम्मू से करेंगे।
विज्ञापन


रैलियों की इस श्रृखंला की शुरुआत जम्मू संभाग के कठुआ जिले के हीरानगर से हो रही है। इससे पहले नमो ने अपने देशव्यापी दौरे की शुरुआत भी जम्मू सीमा से सटे पंजाब के माधोपुर से ही की थी।

मोदी की रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ खास एहतियात बरत रही है। हीरानगर में गुजरात पुलिस के डीआईजी रैली स्थल का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्धों की

तलाश में वाहनों की सघन जांच हो रही है।
रविवार को राजस्थान से इंडियन मुजाहिदीन के चार आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मोदी की रैली की सुरक्षा बढ़ाने के आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

मोदी के नामांकन के दौरान आतंकियों ने बड़ी वारदात की योजना बनाई थी। आतंकियों का निशाना मोदी की रैलियां भी हो सकती है। लिहाजा पुलिस और सुरक्षा बल खासे सतर्क हैं।

प्रशासन को पहले ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। छह माह पहले हीरानगर में ही सीमा पार से घुसे आतंकियों ने दस लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


इसलिए मोदी की सुरक्षा के जिम्मेदार अफसर उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। रैली स्थल के अलावा आसपास के क्षेत्रों में पहले ही पुलिस को विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें