फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगस्ता मामले पर मोदी सरकार का सीबीआई पर किसी तरह से हस्तक्षेप नहीं '

Sun, 01 May 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • सीबीआई पर मोदी सरकार का हस्तक्षेप नहीं
  • अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर मोदी सरकार का सीबीआई पर किसी तरह से हस्तक्षेप नहीं 
  • देश को गाली देकर सस्ती लोकप्रियता पाने की सोच छोड़नी होगी
विज्ञापन
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएमओ में केंद्रीय मंत्री डा. जतिंद्र सिंह ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे के मामले में सीबीआई अपना काम कर रही है। मोदी सरकार का सीबीआई पर किसी तरह से हस्तक्षेप नहीं है। देश से जुड़े ऐसे गंभीर मामलों को लेकर सरकार की जवाबदेही बनती है। कांग्रेस को डरने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


फिलहाल जांच चल रही है। देश को गाली देकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की सोच छोड़नी होगी। समाज को ऐसे मामलों पर चिंतन मंथन करना होगा। बच्चों को भी सीख देने की जरूरत है। हमें एक बाटम लाइन तय करनी होगी। डा. सिंह शनिवार को ज्योतिषी श्री आफताब शर्मा के 50वें निर्वाण वर्ष पर हुए समारोह में पहुंचे थे। 

डा. सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विकसित करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। जेएंडके के पास कौशल, सामर्थ्य के साथ अब साधन भी है। जिससे देश के विकास से जुड़ने का उसके पास सुनहरा मौका है। देश तेजी के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


आने वाले कुछ सालों में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर कर सामने आएगा। आज जो भारतीयता और राष्ट्र क्या है, पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें अध्ययन करने की जरूरत है। कश्मीरी पंडितों के बिना भारत अधूरा है। कश्मीरी पंडितों की लड़ाई पूरे राष्ट्र की लड़ाई है। यह विचारधारा की लड़ाई है। 

घाटी की बच्चियों को देश की विरासत के साथ जोड़ने पर काम होना चाहिए। सरकार पर विकास कार्य करवाने के साथ संस्कृति के निर्माण का भी दायित्व है। उन्होंने पं. जवाहर लाल नेहरू की आत्मकथा से जुड़े कई तथ्यों को सुनाते हुए उन पर अनुसरण करने की बात कही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें