रियासत में केसर और उन्नत किस्म की बासमती की पैदावार बढ़ाने को सरकार की ओर से केसर और बासमती के लिए दो माडल विलेज बनाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री ने कृषि विकास विभाग की समीक्षा बैठक में लिए गए फैसलों पर अमल को समय सीमा भी तय की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे निजी तौर पर सभी फैसलों के अमल पर निगरानी रखेंगी। महबूबा ने विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को कश्मीर संभाग के जिला पुलवामा के संगूरा गांव और जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में केसर और जम्मू के आरएस पुरा और कोकरनाग के सागाम में बासमती और मुश्कबुज्जी माडल विलेज बनाने के निर्देश जारी किए।
केसर के खेतों में सिंचाई के लिए फव्वारे लगाने के लिए महबूबा ने अधिकारियों को छह सप्ताह का समय दिया। चार महीने के भीतर स्पाइस पार्क शुरू करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सेब, अखरोट और अन्य फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए भी उचित कदम उठाने को कहा। कहा कि कृषि क्षेत्र में रियासत को आत्म निर्भर बनाने से आर्थिक ढांचा भी सुधरेगा।