फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार से फैली आग के चपेट में नियंत्रण रेखा के जंगल

Mon, 02 May 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी, नौशेरा

सार

  • दावानल की चपेट में नियंत्रण रेखा के जंगल
  • सीमा पार से फैली आग ने तीन दिन में भारी तबाही मचाई
  • सेना के साथ वन विभाग की टीम भी लगी आग पर काबू पाने में
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियंत्रण रेखा पर झंगड़ और कलाल सेक्टर के जंगलों में भीषण आग धधक रही है। सीमा पार से फैली आग ने तीन दिन में भारी तबाही मचाई है। वन संपदा और जंगली जीवों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। 
विज्ञापन


सेना और वन विभाग ने आग को बुझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण आग को काबू पाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार झंगड़ सेक्टर के सेर, मकड़ी और कडाली इलाके के जंगलों में आग तेजी से चारों ओर फैल रही है। कलाल सेक्टर के बाबा खौड़ी और कनारा गांव वन विभाग के कपार्टमेंट नंबर 62 के जंगल भी आग में जल रहे हैं। 

वन विभाग के नौशेरा डिवीजन के डीएफओ अर्शदीप सिंह ने बताया कि नियंत्रण रेखा से सटे जंगलों में भयानक आग लगी है। आग को बुझाने के लिए सेना अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है। सेना की अनुमति के बाद वन विभाग की टीम को आग बुझाने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजोरी के जंगलों में लगी आग पर काबू 

fire - फोटो : ANI
सुंदरबनी के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग भारी वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। नांह धार कलासरा में आग भयावहता अधिक है। गर्मी के कारण जंगलों में बिखरे सूखे पत्ते और घास के कारण आग विकराल रूप धारण किए है। लाखों की वन संपदा तबाह हो गई है। 

आग से उठने वाले धुएं ने प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आग पर काबू पाने के लिए यहां वन विभाग सारे प्रयास कर रहा है, लेकिन ऊंची पहाडि़यों तथा सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू-राजोरी नेशनल हाईवे स्थित चिंगस नारियां क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को काबू कर लिया गया है। यहां भी आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच है। हालांकि, वन विभाग और वन संरक्षण फोर्स ने संयुक्त रूप से सोमवार की सुबह तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें