फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: लश्कर का कोआर्डिनेटर गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2013 01:14 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन लश्करे तौयबा को बड़ा झटका लगा है। लश्कर के कोआर्डिनेटर मंजूर अहमद खान उर्फ शमस को गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों ने कामयाबी हासिल कर ली। मंजूर अहमद खान की पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन


खान आतंकियों के विभिन्न समूहों के बीच समन्वय और वारदातों को अंजाम देने की अहम भूमिका निभा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक खान को श्रीनगर के बाहर इलाके से एसओजी और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने संयुक्त अभियान के दौरान उसके छिपने के ठिकाने पर छापामार कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसके कब्जे से सुरक्षा बलों को चार मोबाइल फोन और अलग-अलग पहचान के चार पहचान पत्र मिले। विभिन्न खुफिया एजेंसियां खान से पूछताछ करने में जुट गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें