फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में कई इलाकों में भूस्खलन, लोग करने लगे पलायन

Sun, 20 Mar 2016 12:30 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
र‌िसायत के कई इलाकों में हुआ भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कई ऊपरी इलाकों में खराब मौसम के चलते भूस्खलन के साथ साथ हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। जिले के गुंड में कई ऊपरी इलाकों में करीब 6 हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएं शनिवार को देखने को मिली। हालांकि इन घटनाओं में किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जिले के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोनमर्ग, गगनगीर, राविल, हंग और गंजवान इलाकों में जमीन धंसना शुरू हो गई है। इसके चलते इन इलाकों से लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। एसडीएम कंगन जीए मीर के अनुसार उनके द्वारा हिमस्खलन की चपेट में आने वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही उन्हें एहतियात बरतने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भी 7 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
विज्ञापन


जिले के डीसी मीर अल्ताफ के अनुसार चाडूरा इलाके के सुरिसयार गांव के हजाम मोहल्ले से करीब 7 परिवारों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई भी ऐसी घटना नहीं घटी जिसमें कोई नुकसान उठाना पड़ा हो।

इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भी करीब 27 परिवारों को मौसम में भारी खराबी ले चलते सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। जिले के करनाह के अमरोही में 15 परिवारों को एक सरकारी स्कूल में शरण दी गई है।

जबकि जिले के कलारूस में 12 परिवारों को भूस्खलन के खतरे के चलते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इन इलाकों में भारी बारिश के चलते जमीन खिसकना शुरू हो गई थी। साथ ही कुपवाड़ा-तंगधार मार्ग के साथ कई संवेदनशील रास्तों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें