फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh: लद्दाख में ऐतिहासिक दिन, दलाई लामा ने रखी चौखांग विहार मठ के पुनर्निर्माण की आधारशिला

Sun, 03 Aug 2025 04:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क लद्दाख

सार

दलाई लामा ने लेह में क्षतिग्रस्त चौखांग विहार मठ के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। उन्होंने इसे केवल प्रार्थना स्थल नहीं, बल्कि बौद्ध दर्शन के अध्ययन और संवाद का केंद्र बनाने का संदेश दिया।
 
विज्ञापन
दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने रविवार को लेह में स्थित चौखांग विहार के पुनर्निर्माण के लिए आधारशिला रखी। यह अवसर न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसमें बड़ी संख्या में धार्मिक नेताओं, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और आम लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर दलाई लामा का स्वागत लद्दाख बौद्ध संघ (एलबीए) के अध्यक्ष चेरिंग दोरजे लाकरुक ने पारंपरिक लद्दाखी संगीत और खत्तक (सफेद रेशमी माला) की भेंट के साथ किया।

आधारशिला रखने के बाद दलाई लामा ने अपने संबोधन में कहा,
यह स्थान केवल औपचारिक प्रार्थनाओं या व्यर्थ की चर्चाओं का केंद्र न बने, बल्कि यह बौद्ध दर्शन पर अध्ययन और विचार-विमर्श का केंद्र हो, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का स्रोत बने। लद्दाख बौद्ध संघ के अध्यक्ष लाकरुक ने इस दिन को लद्दाख के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। 
विज्ञापन


लाकरुक ने कहा यह हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। आज पूरे लद्दाख पर शुभता की हवाएं बह रही हैं। चौखांग विहार मंदिर, जो वर्ष 1957 में बनाया गया था, हालिया बाढ़ और जलवायु जनित नुकसान के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण इसका पुनर्निर्माण आवश्यक हो गया है। दलाई लामा 12 जुलाई को एक महीने के लद्दाख दौरे पर लेह पहुंचे थे, जहां वे विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें