उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कच्छल केरन में मंगलवार की शाम सेना के एक हवलदार ने खुद को गोली मार ली। हवलदार ने यह कदम क्यों उठाया, अभी इस कारण का पता नहीं चल पाया है।
अधिकारियों ने बताया कि 41 वर्षीय हवलदार गुरजीत सिंह ने अपनी एके-47 सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि हवलदार 6 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात था। हालांकि यह अभी नहीं पता लग पाया कि उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।