फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ दंगे से झुलसा जम्मू, आठ जिलों में कर्फ्यू

Mon, 12 Aug 2013 12:41 AM IST
जम्मू/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़ दंगे की आंच ने पूरे जम्मू संभाग को झुलसा दिया है। जम्मू समेत संभाग के दस में से आठ जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन


कठुआ, सांबा, जम्मू, राजोरी, उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा और रियासी जिलों में हालात पर काबू पाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है।

बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रवेश द्वार लखनपुर पर राज्य की सीमा सील कर दी गई है।

हिंसाग्रस्त किश्तवाड़ के पाडर इलाके से एक शव मिला है। कर्फ्यू सोमवार को भी जारी रहेगा। स्थानीय समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है और बीएसएनएल के अलावा बाकी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं।

प्रदेश में हिंसक घटनाओं का सिलसिला कर्फ्यूग्रस्त जिलों में रविवार को भी जारी रहा। कुछेक स्थानों पर प्रदर्शन भी हुए। सेना के जवानों फ्लैग मार्च कर हालात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। दोपहर बाद मुख्यमंत्री श्रीनगर से जम्मू आए और मंत्रियों व आला अफसरों की बैठक ली।

किश्तवाड़ में हुई चूक पर गृह विभाग के प्रधान सचिव सुरेश कुमार और डीजीपी अशोक प्रसाद रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कबूला कि किश्तवाड़ समेत जम्मू संभाग के कई जिलों में स्थिति तनावपूर्ण है।

उन्होंने किश्तवाड़ के गुलाबगढ़ इलाके में एक और लाश मिलने की पुष्टि की। उन्होंने घटना में विदेशी ताकत का हाथ होने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया।
विज्ञापन


उधर, नेशनल हाईवे बंद रहने से अमरनाथ यात्रा भी ठहर गई है। सैकड़ों की तादाद में अमरनाथ और मचेल यात्रा पर निकले भक्त रास्ते में फंस गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में यात्री और वाहन भी नेशनल हाइवे पर अटक कर रह गए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें