फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती बचाने को आगे आएं युवा

Sun, 08 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
सेव द अर्थ पर संगोष्ठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के महिला डिग्री कालेज में शनिवार को स्टूडेंट फार डेवलपमेंट संस्था द्वारा मेरी भूमि मेरी जिम्मेदारी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएफओ कठुआ अश्विनी शर्मा मुख्य अतिथि थे। कालेज के प्रिंसिपल सतिंद्र सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन


संगोष्ठी में कालेज की छात्राओं ने विचार प्रस्तुत करते हुए धरती को ब्रह्मांड का सबसे बेहतर ग्रह बताया। उन्होंने को हराभरा बनाए रखने के लिए युवा शक्ति को आगे आने को कहा।

संगोष्ठी में स्तुति उपाध्याय, अंचारा शर्मा ने कहा कि पूरे ब्रह्मांड में धरती ही ऐसा गृह है, जहां जीवन संभव हो पाया है, लेकिन पिछले कुछ दशकों से विकास के नाम पर इस ग्रह के साथ जो अत्याचार हो रहा है वह इस ग्रह को बर्बाद कर देगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धरती पर जो जीवन रेखाएं हैं वह प्राकृतिक पदार्थों के कारण ही हैं। मानव ने अपनी प्रगति के लिए इन पदार्थों और संसाधनों को समाप्त करना शुरू कर दिया है।

राहुल देव ने कहा कि उनकी संस्था युवा शक्ति के साथ मिलकर इन संसाधनों को बचाए रखने के लिए प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के साथ मिलकर संस्था विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के स्रोत उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें