फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किसी ने रोजगार मेले को सराहा, कोई दिखा निराश

विज्ञापन
महानपुर से आईं आरजू देवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला प्रशासन की ओर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए गए रोजगार मेले में पहुंचे युवाओं में से अधिकांश ने इस पहल की सराहना की, जबकि कुछ युवा ऐसे भी थे जिनका कहना था कि नौकरी देने में तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी गई। इस बात से वे निराश हैं।
रोजगार मेंले में नौकरी की लालसा में इतनी बड़ी तादाद में युवाओं का पहुंचना इस बात का सबूत है कि देश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए भले ही यह प्रयास पूरी तरह सफल न हों, लेकिन एक शुरुआत अच्छी है।
विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह, निवासी बनी।


तकनीकी शिक्षा वालों को प्राथमिकता, निराशा हुई
मेले में आने पर पता चला कि यहां जो भी भर्ती की जा रही है, उसमें तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए ही सबसे ज्यादा अवसर हैं। ऐसे में उन्हें निराशा हुई है, क्योंकि उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है।

प्रदीप सिंह, निवासी चड़वाल


कई महिलाओं को मिला रोजगार

इस रोजगार मेले में नौकरी तो मिली है, लेकिन उनकी शिक्षा जिस विषय के साथ हुई है उसका इसमें कोई लाभ नहीं मिला है। जिसका मलाल तो है लेकिन मेले को असफल नहीं कह सकते हैं, क्योंकि इसमें आई अन्य कई महिलाओं को रोजगार मिल गया है।
विज्ञापन

सोनिया राजपूत, निवासी घाटी
......................................................
शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक कुछ लाभ नहीं मिला

अपने भाई बहनों और दोस्तों के साथ इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए महानपुर से आए हैं। लेकिन प्रचार के साथ पदों का सही तरीके से उल्लेख कर दिया जाता तो युवाओं का समय बचता। मुझे अपनी शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक यहां कुछ लाभ नहीं मिल पाया है।

आरजू देवी निवासी महानपुर

......................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें