फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइक्लिंग के प्रति युवाओं ने किया जागरूक

विज्ञापन
जिला स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को रवाना करते मुख्य अतिथि। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले के युवाओं में साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए जम्मू कश्मीर की साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से जिला साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जम्मू-कश्मीर का साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसी कामर्शियल टैक्स रंजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 17 स्थित राष्ट्रीय मत्स्य बीज फार्म से शुरू होने वाली प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर माउंटेन बाइकिंग और रोड बाइकिंग के दो अलग-अलग इवेंट में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-18 आयु वर्ग में सुजल बसोत्रा, अंडर-23 आयु वर्ग में राहुल सिंह, अंडर-19 आयु वर्ग में दर्शन कुमार, अंडर-17 आयु वर्ग में लक्ष्य, अंडर-14 आयु वर्ग में आगमल विजेता रहे। जबकि अभिनव सिंह, निशांत वर्ण, कुमार अंश समोत्रा, मुजमिल और हर्ष को उपविजेता घोषित किया गया। जिन्हें आयोजन कमेटी की ओर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक आयुक्त सीएपीडी हारून राशिद, सहायक आयुक्त मत्स्य पालन हारून नाइक, जम्मू कश्मीर साइक्लिंग एसोसिएशन के महासचिव एसएस गिल, जम्मू-कश्मीर साइक्लिंग एसोसिएशन के एसोसिएट सेक्रेटरी ओम प्रकाश शर्मा, साइक्लिंग एसोसिएशन जम्मू के कोषाध्यक्ष तजिंदर सिंह, कठुआ साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलविंदर कुमार के अलावा राष्ट्रीय साइकिल चालक गौरव वर्मा, लुकेश शर्मा, पेशेवर एथलीट रवि कुमार जस्सल, केवल कृष्ण, कठुआ एथलीट क्लब के सचिव विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें