फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से युवक जख्मी

Mon, 15 Feb 2016 12:47 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार दोपहर को हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से एक की हालत में सुधार न होने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरोट मोड़ के पास बाइक पर सवार सुनील कुमार निवासी पंजाब को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी।

बस और बाइक की टक्कर में सुनील को सिर और टांगों में चोटें आई। उसे फौरन जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया,  लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। डाक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं कालेज मार्ग पर बाइक और स्कूटी की भिड़त हो गई, जिसमें स्कूटी पर सवार 23 वर्षीय तनु शर्मा व वार्ड चार की प्रियंका शर्मा को मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी।

प्रियंका और तनु को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि मोटर साइकिल सवार मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें