फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवी बसोहली के 22 बच्चों को डायरिया

Mon, 15 Feb 2016 12:44 AM IST
कठुआ/बसोहली,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली के जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में 22 बच्चों के एक साथ डायरिया होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


डायरिया की शिकायत के बाद इन सभी बच्चों को एक के बाद एक उपजिला अस्पताल बसोहली में भर्ती करवाया गया। इनमें ज्यादातर लड़कियां हैं।

भर्ती करवाए गए बच्चों में से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया है। वहीं, बसोहली में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का समाचार मिलते ही अभिभावक भी परेशान हो गए।

अपने बच्चों का हाल जानने के लिए अभिभावक अस्पताल पहुंचे। बसोहली उपजिला अस्पताल में तैनात एक डाक्टर ने बताया कि शनिवार रात से ही डायरिया से ग्रस्त बच्चे अस्पताल में लाए जा रहे थे।
विज्ञापन


रविवार को उन्होंने 22 ऐसे बच्चों को इलाज किया है, जिनमें से तीन की गंभीर होने पर उन्हें कठुआ जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं जिला अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि शाम पांच बजे के लगभग तीनों बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में शुरू किया गया है।

दो की हालत फिलहाल स्थिर है, जबकि एक बच्चे को एक्यूट डायरिया की शिकायत की दवाएं दी गई हैं। जिला अस्पताल कठुआ में पहुंचे बच्चों के साथ आए एक शिक्षक ने बताया कि भोजन करने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

बसोहली नवोदय विद्यालय प्रबंधन की ओर से उप प्रधानाचार्य ने बताया कि दो दिन पहले से कुछ बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत आ रही थी। वर्तमान में स्कूल में 550 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जो स्कूल परिसर में बने हास्टल में रहते हैं।

इनमें से 20 के लगभग बच्चों को ऐसी शिकायत थी। उन्होंने बताया कि बीएमओ को शनिवार को ही स्कूल में बुलाया गया था, जिसके बाद उन्होंने बच्चों की जांच की थी।

बसोहली जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन ने भोजन में किसी तरह खराबी से इंकार किया है। हालांकि, पीने के पानी से इस बीमारी के फैलने की आशंका जताई है।

उप प्रधानाचार्य ने बताया कि बसोहली में पानी की समस्या गंभीर है। यहां तक कि दो महीने की कड़ी मशक्कत के बाद नवंबर से बोरवेल खोदने में लगी ग्राउंड वाटर की टीम भी जनवरी में नाकाम होकर लौट गई है। उनके मुताबिक बच्चों को यह बीमारी संभवत: प्रदूषित पानी से हुई होगी। इसीलिए अब बच्चों को उबला हुआ पानी ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन



कारगिल में कड़ाके की सर्दी शुरू होने के बाद वहां के बच्चों को नवंबर में जेएनवी बसोहली में शिफ्ट किया गया था। ऐसे 30 बच्चे वर्तमान में बसोहली में शिक्षा हासिल कर रहे हैं, जिनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें