फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हीरानगर में अचेत हालत में मिला युवक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हीरानगर के छप्पड़ मोड के पास निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के पास 25 वर्षीय एक युवक अचेत हालत में मिला। युवक को इलाज के लिए जीएमसी कठुआ के आईसीयू में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला शनिवार की देर शाम का है। जब स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के पास संदिग्ध हाल में एक युवक को पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। युवक की पहचान संकेत खजूरिया पुत्र पृथ्वी राज निवासी सतूरा हीरानगर के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें