बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब बिलावर ने यूनिवर्सिटी इलेवन जम्मू की टीम को तीन विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
यूनिवर्सिटी इलेवन जम्मू की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में टीम ने आठ विकेट गंवाकर 163 रन बनाए। अमृतपाल ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाज मनीष ने 34 रनों का योगदान दिया। रॉयल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज पवन ने दो और करुण शर्मा ने दो विकेट लिए। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब बिलावर की टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित लक्ष्य को 17वें ओवर में सात विकेट गंवाकर पूरा कर लिया।
रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। बिलावर के बल्लेबाज संचित ने 36 करुण शर्मा ने 30 और अक्षित ने 32 रनों का योगदान दिया। वहीं, यूनिवर्सिटी इलेवन जम्मू के गेंदबाज फारूक ने तीन विकेट लिए। रॉयल क्रिकेट क्लब बिलावर के खिलाड़ी करुण शर्मा ने दो विकेट लिए और 30 रन बनाए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी रहेगी।