महानपुर। दमलाड के पास बियानी नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा अस्पताल महानपुर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
युवक नहाने के लिए साथियों के साथ बियानी नाले में गया था। इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने डूबने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। युवक की पहचान बीरबल (20) पुत्र अंग्रेज चंद निवासी धार डुग्गू मोड़ा कन्नू के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के पश्चात उसके शव को उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।