वसंत पंचमी का पर्व आने को अब कुछ दिन ही बचे हुए हैं। चार दिनों के बाद वसंत पंचमी का पर्व आ जाएगा। ऐसे में बाजार में पतंगों के स्टाल अभी से सज गए हैं।
इतना ही नहीं पंतग स्टोर वालों ने भी पतंगों को दुकान के बाहर सजाना शुरू कर दिया है। युवाओं ने भी पतंगों की खरीदारी शुरू कर दी है।
एक पतंग की दुकान के मालिक ने बताया कि इस बार चाइनीज डोर पर स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में इस बार स्थानीय डोर के साथ ही पतंगों को बेच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चाइनीज डोर पर प्रतिबंध से इस बार ब्रिकी में कुछ कमी आई है, लेकिन खास असर नहीं है। लोगों में त्योहार के लिए पहले जैसा ही जोश है।
इसलिए लोग स्थानीय डोर के साथ ही पतंगबाजी करने के लिए अभी से पतंग की खरीदारी के लिए आने लगे हैं। युवा उन पतंगों को ज्यादा खरीद रहे हैं, जिस पर कोई फोटो छपा है।
बालीवुड एक्टरों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली पतंगों का भी काफी क्रेज है। अभी चार दिन बाकी हैं, ऐसे में बिक्री में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।