मिशन युवा दूत के अंतर्गत बिजनेस हेल्प डेस्क की समीक्षा बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। एडीसी कार्यालय परिसर में मिशन युवा दूत कार्यक्रम के तहत बिजनेस हेल्प डेस्क की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा ने की। बसोहली और महानपुर तहसीलों में कार्यरत युवा दूतों ने अधिकारी को बताया कि उन्होंने अब तक 61 लाभार्थियों को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत किया है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने 19 जागरूकता शिविरों का आयोजन क्षेत्र में किया है। उन्होंने 133 युवाओं से व्यक्तिगत मिलकर उन्हें मिशन युवा दूत कार्यक्रम को लेकर जागरूक किया है। इस अवसर पर मिशन युवा कमेटी के सदस्य तहसीलदार बसोहली सागर विश्व कर्मा, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार, एसडीएओ रवि सिंह चौहान, जम्मू कश्मीर बैंक ब्रांच के प्रबंधक गौतम शर्मा के अतिरिक्त उप जिला बसोहली में कार्यरत युवा दूत उपस्थित रहे।
एडीसी ने युवा दूतों से अब तक किए गए कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर 28 जून को मिशन युवा कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने उप जिला बसोहली में कार्य कर रहे युवा दूतों की कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए बताया कि बसोहली में भी मिशन युवा दूत के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का ऑनलाइन लाइव कार्यक्रम में शामिल होने का इंतजाम किया जाएगा।