फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, संवेदनशील मार्गों पर बढ़ाई चौकसी

Thu, 26 Jun 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
प्रदेश में दा​खिल होने वाले वाहनों की तलाशी लेते पुलिस अ​धिकारी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने पंडोरी से राजबाग तक चलाया सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर कमर कस ली है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में प्रवेश करने वाले हर वाहन की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा बलों ने बॉर्डर इलाकों सहित संवेदनशील मार्गों पर चौकसी बढ़ा दी है।
इसी कड़ी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने बुधवार को पंडोरी से लेकर राजबाग तक विशेष तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने चप्पे चप्पे को खंगाला। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग के हर हिस्से पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में देशभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं और ऐसे में उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों के रूट के अलावा आसपास के गावों, कस्बों और जंगल क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी है। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और क्विक रिस्पांस टीम जैसे आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


बॉर्डर से सटे इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाना या नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। इसमें पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आपस में समन्वय स्थापित कर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें