वीएनसीसी डुग्गन की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज
- फोटो : 1
वासुकी नाग क्रिकेट क्लब डुग्गन द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्नाटन मैच यंगस्टार के नाम रहा है। जिसने जम्मू कश्मीर पुलिस टीम को मात दी।
मंगलवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीएसपी ऑपरेशनल अमीन भट ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हैं।
टूर्नामेंट का पहला मैच जम्मू-कश्मीर पुलिस और यंग स्टार टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर यंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 83 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम 67 रन पर सिमट गई। इस प्रकार यंग स्टार ने मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। शानदार प्रदर्शन के लिए विपन कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आयोजक विपन कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, नशे से दूर रखना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। जिसमें कुल 32 स्थानीय टीमों की भागीदारी ने इस आयोजन को बनी क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बनी क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे।