फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: यंग गायस इलेवन ने फ्रेंडस इलेवन नगरी को दी आठ विकेट से मात

विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में कठुआ प्रीमियर लीग के मुकाबले
विज्ञापन
- कठुआ प्रीमियर लीग : राहुल को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच से नवाजा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला पुलिस लाइन में कठुआ प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण का आयोजन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन फ्रेंडस इलेवन नगरी और यंग गायस इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें यंग गायस इलेवन ने आठ विकेट से शानदार जीत अपने नाम की।
मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में यंग गायस इलेवन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लिहाजा, पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्रेंडस इलेवन नगरी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसमें टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज विक्रम रहे, जिन्होंने 39 गेंद का सामना कर 52 रन बनाए। जबकि, उनके साथ लक्की ने भी 33 गेंद पर 36 रनों की पारी खेली। यंग गायस इलेवन के सबसे सफल गेंदबाज जानू और मानिक रहे, जिन्होंने क्रमश: दो और एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग गायस इलेवन के बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। मात्र दो विकेट के नुकसान पर 17.1 ओवरों में टीम ने जीत अपने नाम कर ली। टीम की इस जीत में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाजों में राहुल, हर्ष और आर्यन शामिल रहे। जिन्होंने क्रमश: 89, 31 और 21 रनों का योगदान दिया। इस मैच में यंग गायस इलेवन की जीत की इबारत लिखने वाले राहुल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें