फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 26 आया कर्मियों को शिक्षा विभाग ने सौंपे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिला शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को 26 आया कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में विधायक डॉ. भारत भूषण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. भूषण ने जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन और जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा की मौजूदगी में सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

विधायक ने शिक्षित लड़कियों को आया के पद पर नियुक्ति किए जाने के लिए शिक्षा विभाग की सरहाना की। उन्होंने नवनियुक्त आया को समर्पण के साथ काम करने और अपने-अपने स्कूलों में नामांकन में सुधार करने का आह्वान किया। वहीं, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा कहा कि सभी आया की नियुक्ति विभाग के दिशा-निर्देशों और पारदर्शी तरीके से की गई है। इस मौके पर राजकीय हायर सेकेंडरी बॉयज के प्रधानाचार्य तारा चंद, राजकीय बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य मंगल सिंह सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें