संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर के 80 एनसीसी कैडेट्स ने किया योग अभ्यास। स्रोत : पतंजलि यो
- फोटो : kathua
छात्रों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत गवर्नमेंट हाई स्कूल पारलीवंड में तीन दिवसीय योग विशेष योग शिविर का आगाज हो गया है। स्कूल प्रांगण में शुक्रवार को आयोजन के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रशांत सिंह ने की। वहीं, सत्र में स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से जीवन तनाव-रहित और स्वस्थ बना रहता है। उन्होंने सभी को योग के अभ्यास को अपनाने पर जोर दिया। योग शिविर का संचालन कर रही हाई स्कूल की योग मास्टर सुनीता वर्मा ने छात्रों को योग के महत्व से अवगत करवाया।
अध्यापक अजय कुमार ने कहा कि योग से साधक का जीवन अधिक स्वस्थ एवं संतुलित बन सकता है। राजीव कुमार ने जीवनशैली के रूप में योगाभ्यास को जारी रखने के लिए प्रेरित किया। 10वीं कक्षा की छात्रा तनिष्का ने सहपाठियों को नियमित रूप से योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।