बनी। एनएचपीसी संचालित सेवा-दो पावर स्टेशन माश्का के जैव विविधता पार्क हट्ट में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पौधरोपण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। ताकि पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने, ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण करने, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के साथ जल एवं मिट्टी संरक्षण इत्यादि में मदद मिल सके। इस अवसर पर पावर स्टेशन प्रमुख मदन लाल शर्मा ने कहा कि पौधरोपण सिर्फ एक पर्यावरणीय कार्य नहीं, बल्कि एक सामाजिक, नैतिक दायित्व एवं हमारी संस्कृति का हिस्सा है। संवाद