योगाभ्यास करते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : kathua
- पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के 90 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
बिलावर। पतंजलि योग समिति की ओर से रविवार को गवर्नमेंट मिडिल स्कूल मालती में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल में पढ़ाई करने वाले पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
पतंजलि योग समिति के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोग के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों को ओम मंत्र का उच्चारण करवाने के बाद ऐसे आसनों का अभ्यास करवाया गया, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ सके। विद्यार्थियों को ऊंचाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन, चक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन और सिमरन शक्ति व मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए भ्रामरी और अनुलोम-विलोम आदि प्राणायाम करवाए गए। प्रभारी ने विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मौजूद स्कूल की हेड मास्टर किरण बाला और स्कूल में तैनात अध्यापकों ने भी योगाभ्यास किया। संवाद