फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चंडियार गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप, लोग हो रहे परेशान

Mon, 05 May 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक दर्जन से अधिक पशु हो चुके हादसे का शिकार
विज्ञापन

बनी। चंडियार गांव में बदहाल बिजली आपूर्ति व्यवस्था से परेशान लोगों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था इतनी बदतर हो चुकी है कि यह लोगों के लिए चिंता और डर का कारण बन गई है। सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि वह कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय निवासी लियाकत अली ने बताया कि इलाके में कई बार करंट लगने से जानवरों की मौत हो चुकी है। हाल ही में दो बकरियां और एक बछड़ा करंट की चपेट में आकर मारे गए। करंट की घटनाओं में अब तक एक दर्जन से अधिक पशु शिकार हो चुके हैं। बिजली की लाइनें लकड़ी के खंभों और पेड़ों के सहारे चल रही हैं। कुछ खंभे जमीन की ओर झुक गए हैं और तारें जमीन से टकरा रही हैं। ट्रांसफार्मर भी जमीन से सटा हुआ है और लकड़ी के सहारे किसी तरह टिका हुआ है। कई बार बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की मरम्मत और उसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें