फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का महोत्सव के तहत लगाया योग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आजादी का महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को सरकारी माध्यमिक विद्यालय चक नथल में योग शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर योगराज शर्मा की देखरेख में किया गया, जिसमें 23 लोगों ने हिस्सा लिया। इन लोगों को मास्टर विजय कुमार और मास्टर उत्तम सिंह ने योगासन सिखाए और योग से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोजाना योग करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे करने से शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक मजबूती भी मिलती है। इसलिए दिन में कुछ समय निकालकर योग जरूर करना चाहिए। सुबह उठकर योग करने से दिन भर काम करने की ऊर्जा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें