बिलावर। पतंजलि योग समिति की ओर से संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत रविवार को हो गई। शिविर के पहले दिन 105 स्काउट और गाइड्स ने हिस्सा लिया। उन्हें आसन, प्राणायाम, ध्यान और योग तकनीक सिखाई गई।
शिविर के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य स्काउट, गाइड्स को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और योग को एक समग्र जीवन शैली के रूप में अपने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि योग करने से शरीर और मन को एक साथ जोड़कर बेहतर जीवन जीने में मदद मिलती है। तीन दिवसीय योग शिविर का समापन मंगलवार को किया जाएगा। आयोजकों ने सभी लोगों से प्रात:काल इस शिविर में पहुंचने की अपील की है।
दंगल के दूसरे दिन करवाया भंडारा
रामकोट। तहसील के मकवाल वार्ड छह आली में शनिवार को आयोजित दंगल के बाद रविवार को स्थानीय लोगों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में 500 से अधिक लोगों ने भोजन ग्रहण किया। गांव मकवाल निवासी ख्याल चंद ने बताया कि यह भंडारा हर वर्ष आली वार्षिक दंगल के एक दिन पहले करवाया जाता था लेकिन इस वर्ष इस भंडारे को दंगल के दूसरे दिन करवाया गया है। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक भंडारा चला, जिसमें मकवाल सहित रामकोट, कछेड़, भबे और सलोड़ पंचायतों से आए लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।