केंद्र सरकार और कारपोरेट के पक्ष में बनाई जा रही नीतियों को खिलाफ रोष जताया
विज्ञापन
शहीद-ए-आजम पार्क से लेकर डीसी कार्यालय तक निकाली रैली
कठुआ। किसानों और मजदूरों ने केंद्र सरकार के चार श्रम संहिताओं के खिलाफ रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और कारपोरेट के पक्ष में बनाई जा रही नीतियों को खिलाफ रोष जताया।
बुधवार दोपहर 12 बजे मजदूर और किसान शहीद-ए- आजम भगत सिंह पार्क में इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के जिला प्रधान बनारसी दास और हरि सिंह के नेतृत्व में बैठक की। इसके बाद मजदूरों और किसानों ने पार्क से डीसी कार्यालय तक रैली निकाली। बनारसी दास ने बताया कि केंद्र सरकार ने मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को छीनकर नए चार मजदूर कोड (चार श्रम संहिताओं) में परिवर्तित कर मजदूरों से विश्वासघात किया है। केंद्र सरकार एमएसपी पर 50 फीसदी पर कानून भी नहीं बना रही है।
किसान नेता हरि सिंह ने बताया कि मजदूरों से 8 की बजाय 12 घंटे काम लिया जा रहा है। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों सहित गैर संगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग की।