फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धूप खिली तो चमके चांदी जैसे पहाड़, बनी-भद्रवाह मार्ग जल्द होगा बहाल

विज्ञापन
बनी भद्रवाह मार्ग पर यातायात बहाली का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अ​धिकारी
विज्ञापन
- कई इलाकों में पेयजल सप्लाई रही प्रभावित, एक जनवरी से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। दो दिन लगातार मौसम खराब रहने के बाद रविवार को सर्दियों की सुनहरी धूप खिली। पहाड़ी इलाकों में पहाड़ चांदी जैसे चमक उठे तो वहीं मैदानों में धूप के बीच भी सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। मौसम साफ होने के साथ ही ठप पड़े बनी-भद्रवाह मार्ग को बहाल करने का काम बीआरओ ने शुरू कर दिया है।
सरथल और बनी के बीच यातायात सोमवार को बहाल होने की उम्मीद है। उधर, एक जनवरी शाम से फिर मौसम के करवट लेने की संभावना है। सबसे पहले सरथल तक यातायात को सुचारू करने के रविवार को मशीनों को काम पर लगा दिया गया है। खुड़वा से लेकर सरथल के बीच भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। यहां सड़क विस्तारीकरण का कार्य भी जारी है। चूंडा से सटे इलाकों में धूप न होने से यहां पारा काफी कम है। ऐसे में मशीनों को भी एहतियात के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

बीआरओ के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार तक सरथल और बनी के बीच यातायात बहाल करने का प्रयास जारी है। उधर, इस क्षेत्र में हुई बर्फबारी को देखने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। भद्रवाह की ओर से भी छत्रगलां टॉप तक सड़क से बर्फ हटाने का काम अंजाम दिया जा रहा है। ढग्गर, लाेआंग, रौल्का, डंडी गुट्टू समेत कई इलाकों में पारा माइनस में लुढ़कने के बाद पेयजल स्रोत भी जमने लगे हैं। ऐसे में पेयजल को लेकर भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई इलाकों में पाइपलाइन से सप्लाई इसी वजह से प्रभावित हो रही है। प्राकृतिक जलस्रोतों में भी धूप खिलने तक बर्फ की मोटी चादर जम रही है।
विज्ञापन

उधर, मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी से मौसम के फिर करवट लेने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि एक जनवरी से वैदर मॉडल के अनुसार बारिश की संभावना है, जो सप्ताह भर अपना असर दिखा सकता है। बारिश और बर्फबारी का यह दौर बेहद जरूरी है, जो फसलों के साथ- साथ बागवानी के लिए भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें