फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रॉयल क्रिकेट क्लब देवल ने राजवीर इलेवन जम्मू को 13 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब देवल ने राजवीर इलेवन जम्मू को 13 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

देवल की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 120 रन बनाए। बल्लेबाज गुच्छु ने सर्वाधिक 31 रनों का योगदान दिया वहीं अक्षत ने 26 रन बनाए। जम्मू के गेंदबाज आकाश ने दो और सेंटी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजवीर इलेवन जम्मू की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। नतीजतन 12 ओवर में जम्मू की टीम आठ विकेट गंवाकर केवल 107 रन ही बना सकी। देवल ने 13 रनों से मैच जीत जीत लिया।
जम्मू के बल्लेबाज रॉकी ने सर्वाधिक 51 रन बनाए वहीं रॉयल क्रिकेट क्लब देवल के गेंदबाज पवन ने चार विकेट चटकाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पवन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजकों ने पवन को पदक, ट्रॉफी और 1000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता में अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें