प्राथमिक उपचार केंद्र भड्डू में प्रयोगशाला की इमारत का काम शुरू करवाते जिला विकास परिषद के सदस
बिलावर। प्राथमिक उपचार केंद्र (पीएचसी) भड्डू परिसर में नई लैबोरेट्री बनाने का काम शुरू हो गया। इसका शुभारंभ जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य विक्रम सिंह और गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने किया। सरकार ने लैबोरेट्री की इमारत बनाने के लिए लगभग 40 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
लैबोरेट्री में विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच की जाएगी। इस लैबोरेट्री के बनने से प्राथमिक उपचार केंद्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जिला विकास परिषद के सदस्य ने बताया कि लैबोरेट्री विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच करने में सक्षम होगी और इस लैबोरेट्री के शुरू होने से प्राथमिक उपचार केंद्र में इलाज करने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। लैबोरेट्री अस्पताल के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति होगी जो मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगी। जिला विकास परिषद के सदस्य ने बताया कि 6 महीनों के भीतर लैबोरेट्री की इमारत बनाने के काम को पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच सुदेश सपोलिया, यश शर्मा, उमाकांत बसोत्रा और गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद