लखनपुर पटोली निवासी बलविंद्र को मंगलवार रात अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बलविंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।
जिला अस्पताल में रात साढ़े नौ बजे के लगभग पहुंचे बलविंद्र को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। रात 11 बजे के लगभग डाक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।