संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। थाना क्षेत्र बिलावर के सुलाडी गांव मे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना बिलावर की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
25 वर्षीय जूली कौर को जब परिजनों ने घर पर बेहोशी की हालत में देखा तो उन्होंने उसे तुरंत उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने महिला को मृत लाया घोषित कर दिया। मौजूदा समय में महिला अपने पति के साथ किराये के मकान में सुलाडी गांव मे रहती थी और मूल रूप से बसोहली के दृह्मण इलाके की निवासी थी। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बिलावर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।