बनी। महिला सशक्तीकरण समिति, जीडीसी बनी ने आयुष उप-जिला अस्पताल बनी के सहयोग से छात्राओं के लिए माहवारी स्वच्छता पर बुधवार को जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए डॉ. मोनिका और डॉ. शिवानी ने छात्राओं को माहवारी की जैविक प्रक्रिया, स्वच्छता का महत्व, मिथकों, संक्रमण से बचाव और सुरक्षित सैनिटरी उत्पादों के उपयोग की जानकारी दी।
आयोजकों ने बताया कि छात्राओं ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रियता दिखाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मनोहर लाल की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. जेएस सूदन रहे। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. निशा देवी ने कार्यक्रम का संचालन किया।