शहर के वार्ड नंबर 12 में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वीरवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। घटना से परिवार और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
वार्ड नंबर 12 निवासी 26 वर्षीय काजल पत्नी नरेश कुमार को बुधवार की रात गंभीर हालत में जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार महिला ने किसी बात से नाराज होकर घर में फांसी लगा ली थी। परिजन उसे उतारकर अस्पताल ले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई। महिला ने किस कारण से जान दी, इस बारे में जांच की जा रही है।