जिले में छह वर्षीय बालक सहित 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार सभी मरीजों की जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ ही जिले में अब तक पॉलिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 837 हो गई है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नए मामले कठुआ शहर के वार्ड नंबर 12 व 13, पल्ली, नन्नन, छन्नी, जगतपुर, मीरपुर जग्गो से पाए गए हैं। संक्रमितों में 6 वर्षीय बालक से लेकर 69 वर्षीय महिला तक शामिल हैं, जो दर्शाता है कि यह संक्रमण सभी आयु वर्गों को प्रभावित कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक पॉजिटिव पाए जाने वाले 837 मरीजाें में 740 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। पॉजिटिव संक्रमितों में एक मरीज का जीएमसी कठुआ में जबकि अन्य को उनके घरों पर ही उपचार महैया करवाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाएं। साथ ही, घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाएं।