पुलिस ने 35 बोतल शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लखनपुर पुलिस ने प्रवेशद्वार पर नाका लगाया था। इस दौरान पंजाब की ओर से आ रही कार जेके02सीएफ-4170 को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार से शराब की 35 बोतलें बरामद हुईं, जिसे पंजाब से अवैध रूप से जम्मू-कश्मीर में लाया जा रहा था।
पुलिस ने कार चालक उत्तम सिंह निवासी रामकोट को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल ने कहा कि पुलिस शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। विशेष रूप से युवाओं को नशे वाली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए जागरूक कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह पुलिस के साथ मिलकर नशा तस्करों के बारे में जानकारी साझा करें। जानकारी साझा करने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी।