फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर सर्वे का आगाज, 657 टीमें जिले में सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 30 के लगभग हो चुकी मौत के बाद डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया गया है। अस्पतालों में आक्सीजन स्तर गिरने के बाद पहुंच रहे मरीजों को बचाया जाना मुश्किल होता जा रहा है, जिसके चलते लोगों की जान जा रही है। इसी को देखते हुए प्रदेश प्रशासन के निर्देश के बाद डीसी कठुआ की देखरेख में गठित 657 टीमों को जिले भर में सक्रिय कर दिया गया है। इसमें बीएलओ, स्वास्थ्य कर्मी और आशा वर्करों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ कर संक्रमण के लक्षणों वाले लोगों की पहचान कर, जांच करवाने और उपचार शुरू किए जाने को लेकर यह कवायद शुरू कर दी गई है। कायदे से इस प्रक्रिया को दो से तीन दिन में पूरा किया जाना है लेकिन दूर दराज और बिखरी हुई आबादी वाले इलाकों में इस प्रक्रिया को पूरा करने में दो से तीन दिन अधिक लगने का अनुमान है।
डीसी कठुआ राहुल यादव ने बताया कि 657 टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि वे लक्षणों को छुपाएं नहीं। जांच करवाकर यदि संक्रमित पाए जाते हैं तो फौरन आइसोलेट होकर परिवार या समाज तक इस संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करें। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक हुई मौत के मामले में सामने आया है कि अस्पताल पहुंच रहे लोग संक्रमण के दौरान आक्सीजन का स्तर बेहद कम होने पर ही अस्पताल पहुंचते हैं जिसके बाद कोरोना जांच करवाते हैं और फिर इलाज शुरू हो पाता है। ऐसे में कई लोगों की जान जा रही है। प्रयास है कि ग्रामीण, कसबों और शहरी इलाकों में संक्रमण के लक्षणों वाले लोगों को चिन्हित किया जाए और फौरन गाइडलाइन के अनुसार उनका उपचार शुरू करवा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें