फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 10 से छह फुट रह गई सड़क वाहन चलाना हुआ खतरनाक

विज्ञापन
नगर कमेटी के वार्ड तीन को जोड़ने वाली सड़क दे रही हादसों को न्योता। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड तीन के मोहल्ला बंटाडा को जोड़ने वाली सड़क संकरी होने के कारण हादसों को न्योता दे रही है। ढाई साल पहले यह सड़क भूस्खलन की चपेट में आ गई थी जिस कारण 10 फुट से अब सड़क केवल छह फुट चौड़ी ही रह गई है।
स्थानीय निवासी शुन्नी सिंह, अजय सिंह, मन्नू सिंह और आदर्श पाल ने बताया कि लगभग छह साल पहले नगर कमेटी ने उनके मोहल्ले को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया था। मौजूदा समय में इस सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ, वहां तीखा मोड़ है और अक्सर वाहन चालकों को इस मोड़ पर वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन वाली जगह के नीचे लगभग 150 फुट गहरी खाई बन गई है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में विधायक सतीश शर्मा, जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह और नगर कमेटी को भी अवगत करवाया जा चुका है। युवाओं का शिष्टमंडल दो महीने पहले नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी से भी मिला था लेकिन आज तक समस्या हल नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें